यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम भी होंगे बैठक में शामिल
सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की कोरबा जिले की बैठक 18 जून को सुबह 11:30 बजे से पंचवटी विश्राम गृह कोरबा में आयोजित की गई है, तथा इस बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे
उक्तआशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिले के ऊर्जावान अध्यक्ष विजय लाल ने बताया कि यूनियन की जिले की यह बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें कोरबा जिले के संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही कोरबा जिले के अंतर्गत विभिन्न विकास खंडों में भी यूनियन की सदस्यता विस्तार करने तथा पत्रकार साथियों को यूनियन से जोड़ने के संबंध में कार्य योजना बनाई जाएगी, साथ ही छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश संगठन द्वारा पत्रकार हितों के लिए जो निरंतर अपनी स्थापना के बाद से ही कार्य किए जा रहे हैं उसके बारे में भी पत्रकार साथियों को अवगत कराया जाएगा

कोरबा जिले के अध्यक्ष विजय लाल ने बताया कि 18 जून को आयोजित बैठक काफी महत्वपूर्ण बैठक है, तथा बैठक में अधिक से अधिक संख्या में यूनियन के सभी सदस्य शामिल हो एवं बैठक के दौरान नए सदस्यों को उनका आई कार्ड एवं अन्य जानकारियां भी बैठक में दी जाएगी
तथा अध्यक्ष विजय लाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी स्थापना के अल्प समय में ही पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, एवं यूनियन की सदस्यता के साथ ही तत्काल संबंधित सदस्य का व्यक्तिगत बीमा संगठन द्वारा किया जा रहा है, साथ ही प्रदेश के मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटलो में भी यूनियन के सदस्यों के लिए अनुबंध कर चिकित्सा उपचार के दौरान छूट का भी लाभ प्रदान किया जा रहा है