छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन बलौदा बाजार- भाटापारा जिले का पत्रकार सम्मेलन एवम जिला कार्यसमिति बैठक पवनी में हुई संपन्न

पत्रकार हितों के लिए हम कृत संकल्पित है, हमारे संगठन ने स्थापना काल से ही निरंतर पत्रकार हितों के लिए किया संघर्ष – अमित गौतम

बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास के नेतृत्व में हुआ जिला कार्यसमिति की बैठक का सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रदेश में यूनियन के माध्यम से पत्रकारों के परिवारों को बड़े अस्पतालों से अनुबंध कर चिकित्सा उपचार में दिया जा रहा निरंतर लाभ– अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा पवनी स्थित साहू भवन में एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस आयोजन में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश संगठन सचिव मुन्नी लाल अग्रवाल तथा प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी तिलका साहू प्रमुखउपस्थित रहे

पत्रकार सम्मेलन एवम जिला कार्यसमिति के कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, वहीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने यूनियन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारे संगठन ने राज्य के बड़े अस्पतालों से अनुबंध कर पत्रकार और उसके परिवार को लाभ दिया जा रहा है, वही कोरोनाकाल में यूनियन के द्वारा किये गए कार्यों के बारे में भी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया

कार्यक्रम को उपाध्यक्ष महेश आचार्य ने संबोधित करते हुये यूनियन के महत्व पर प्रकाश डाला, वही मुन्नीलाल अग्रवाल ने यूनियन को एक परिवार बताया,तिलका साहू ने यूनियन के संभावित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास ने अपने जिले में चल रहे यूनियन के गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कार्तिक जायसवाल व कोशीर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पटेल ने भी संबोधित किया

साहू समाज भवन पवनी में आयोजित छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर की यूनियन बलौदा बाजार- भाटापारा जिला इकाई के पत्रकार सम्मेलन के कार्यक्रम में सुश्री रितु नामदेव,सुरेश श्रीवास,राम कुमार चंद्रा, गणेश पटेल,गोपी अजय, किशन श्रीवास, गोविंद साहू, गुलशन लहरे,सेत कुमार नायक,भीखराम खुंटे,नरेंद्र वैष्णव, आत्मा राम पटेल,तारा चंद पटेल,रोहित कुमार,तीरथ निराला,प्रतीक श्रीवास, गेंद कुमार पटेल,प्रशांत साहू,सुनील साहू,प्रिंस साहू,किशन साहू सहित काफी संख्या में जिले भर से पत्रकार साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक महासचिव प्रहलाद साहू एवम आभार प्रदर्शन ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल ने किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *