छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन बलौदा बाजार-भाटापारा जिला इकाई की बैठक 30 अप्रैल को टेंपल सिटी शिवरीनारायण में

प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित पदाधिकारी होंगे शामिल

बैठक में जिला इकाई के संगठन को मजबूत बनाने बनेगी कार्य योजना- रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष

सक्ति-छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन बलौदा बाजार -भाटापारा जिला इकाई की आवश्यक बैठक आगामी 30 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी टेंपल सिटी शिवरीनारायण के होटल अमन पैलेस में सुबह 10:30 बजे से आयोजित की गई है, उक्तआशय की जानकारी देते हुए यूनियन की बलौदा बाजार- भाटापारा जिला इकाई के ऊर्जावान अध्यक्ष रुपेश श्रीवास ने बताया कि 30 अप्रैल को होने वाली बैठक में मार्गदर्शन हेतु यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम रायपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य रायपुर, प्रदेश संगठन प्रभारी  तिलका साहू,प्रदेश सलाहकार मेघनाथ जोशी, बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के प्रभारी मुन्नी लाल अग्रवाल,रोमी सलूजा सहित अन्य प्रदेश के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

 

जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास ने बताया कि छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की बलौदा बाजार- भाटापारा जिला इकाई का संगठन सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, तथा आने वाले दिनों में इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार साथियों को भी संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है, एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में विस्तार पूर्वक इन सभी विषयों को लेकर चर्चा की जाएगी एवं निर्णय लिए जाएंगे

रुपेश श्रीवास ने बताया कि जिला कार्यसमिति की 30 अप्रैल को होने वाली बैठक के दौरान स्वल्पाहार एवम दोपहर भोजन की व्यवस्था बैठक स्थल पर ही रखी गई है, तथा इस बैठक में जिला कार्य समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, यूनियन के जिला अध्यक्ष रुपेश श्रीवास ने 30 अप्रैल को आयोजित बैठक में सभी पत्रकार साथियों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *