छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता का शव घर में फंदे से लटका मिला, संदिग्ध आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर पाल सिंह भाटिया रविवार को अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। हालांकि पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 72 वर्षीय भाटिया का शव छुरिया स्थित उनके आवास पर लटका पाया गया। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है या नहीं।
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मार्च में हो गए थे कोरोना संक्रमित तभी से चल रहे थे बीमार
भाजपा नेताओं से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाटिया इस साल मार्च में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि वे जल्द ही उबर गए थे लेकिन काफी अस्वस्थ चल रहे थे।

पत्नी का देहांत कुछ साल पहले ही हो चुका है
उनके भाजपा के साथ मतभेद भी देखे गए थे। साल 2013 में खुज्जी विधानसभा का टिकट नहीं मिलने से पार्टी के लिए खिलाफ चुनाव मैदान में आ गए थे और निर्दलीय चुनाव लड़ा था और चुनाव में उनकी हार हुई थी। बाद में फिर भाजपा में आ गए थे। उनकी पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उनके इकलौते बेटे जगजीत सिंह भाटिया है जिनका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *