छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दंतेवाड़ा इकाई की बैठक किरंदुल में सम्पन्न

युथ चेम्बर का गठन करके जल्द संगठन को विस्तार करने का दिया निर्देश

किरंदुल। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दंतेवाड़ा इकाई कार्यकारिणी समिति की प्रथम बैठक सोमवार को किरंदुल में की गई। चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव के नगर में प्रथम आगमन पर आतिशबाजी कर पुष्पगुच्छ व फुल मालाओ से भव्य स्वागत किया गया। देव ने अपने उद्बोधन में चेम्बर की एक वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहां की शासन एवं प्रशासन छत्तीगढ़ चेम्बर के प्रति बहुत सकारात्मक है,चेम्बर द्वारा व्यापारिक हित में जो भी मांग की जाती है उस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित निर्णय लेकर कार्यवाही की जाती है।इसी के परिणामस्वरूप चेम्बर भवन के लिये शासकीय जमीन, प्रदेश के सभी जिलों में शहर के शहर होलसेल कारीडोर का निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका आदेश प्रदेश के सभी जिलाधीशों को दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि चेम्बर की मांग पर मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन अवधि में अमेजान, फिलिपकार्ट द्वारा की जा रही होम डिलीवरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया था।

 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को खाद्य तेल एवं तिलहन पर स्टॉक सीमा निर्धारित करने ज्ञापन सौंपा था उसपर कारवाही की गई परिणाम स्वरूप व्यापारी को राहत मिला है। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बिप्लव मल्लिक व जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने व्यापार से जुड़े प्रथम व्यक्ति से लेकर अंतिम व्यक्ति तक सबको लाभ मिले ऐसे महत्वपूर्ण कई प्रस्ताव व क्षेत्रीय समस्या रखा। सभी समस्या व प्रस्तावों को सुनते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया तथा जिलाध्यक्ष ओम सोनी व उनके टीम के द्वारा 70 नए सदस्य को जोड़ने पर सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिया।कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा छत्तीसगढ़ चेंबर सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान इंटक सचिव ए के सिंह दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष बिप्लव मल्लीक सतीश प्रेमचंदानी प्रदेश मंत्री हरीश शर्मा विक्रम अग्रवाल धीरज माकन विशाल जैन डी एम सोनी रविन्द्र सोनी मोहित धवन विकास स्वामी जितेंद्र गुप्ता शेख रहिस तपन दास मिलाप जैन अशोक शर्मा बंटी अरोरा राकेश साहा सहित अनेक सदस्यों मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *