छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष महंत ने किरारी के वरिष्ठ नेता प्रदीप राठौर के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रदीप राठौर के निवास पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष महंत
सक्ति-छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 11 नवंबर को अपने शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान शक्ति विकासखंड के ग्राम-किरारी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष उषा राठौर के पति तथा जिला पंचायत जांजगीर चांपा के पूर्व सदस्य एवं जनपद पंचायत शक्ति के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर के पिता प्रदीप राठौर के 11 नवंबर को जन्मदिन के मौके पर उनके गृह निवास किरारी पहुंचे, जहां उन्होंने राठौर परिवार से मिलकर आत्मीय पूर्ण ढंग से मुलाकात की, तथा प्रदीप राठौर के जन्मदिन के मौके पर उनका मुंह मीठा कराते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान राठौर परिवार ने भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कुशल नेतृत्व में शक्ति विधानसभा क्षेत्र का विकास तेजी से होने की बात कही साथ ही उन्हें पूरे प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में एक कुशल नेतृत्व देने की भी बात कही, इस दौरान ग्राम किरारी के अन्य नागरिकों ने भी विधानसभा अध्यक्ष महंत का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया साथ ही इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अन्य नेताओं से भी मुलाकात की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *