21 फरवरी को जांजगीर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दी गई एंबुलेंस
बाराद्वार को एंबुलेंस वाहन मिलने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी जरूरत अनुसार मिलेगा एंबुलेंस सुविधा का लाभ- रेशमा सूर्यवंशी अध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार
सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने 21 फरवरी को सर्किट हाउस जांजगीर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बाराद्वार की सिविल डिस्पेंसरी को चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में नई एंबुलेंस वाहनों दी
इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित नगर पंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, कांग्रेस नेता ठाकुर गुलजार सिंह, कांग्रेस नेता मदन लाल अग्रवाल जांजगीर,सुनील जिंदल बाराद्वार सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आज बाराद्वार शहर में स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से यहां आने वाले लोगों को अन्य शहरों की ओर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने की दिशा में एंबुलेंस वाहन काफी सहायक होगी, तथा नई एंबुलेंस वाहन आधुनिक तकनीक से बना वाहन है, जिसमें जाने वाले जरूरतमंद मरीजों को भी दूरदराज की यात्रा में भी सुविधाएं मिल सकेगी तथा बाराद्वार शहरवासी भी एक और एंबुलेंस वाहन की मांग कर रहे थे जो कि आज पूरी हो रही है

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी एवं उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने भी कहा कि बाराद्वार शहर में चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, तथा हम सभी के विधायक एवं विधान सभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सदैव इस शहर में सुविधाओं के प्रति अपना स्नेह बनाए रखते हैं, एवं आज यह एंबुलेंस वाहन मिलने से बाराद्वार के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा
ज्ञात हो कि नगर पंचायत क्षेत्र बाराद्वार में विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से निरंतर जन सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है, तथा विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष ने बाराद्वार में आयोजित अपने कार्यक्रम में जहां पत्रकारों के लिए भी नए भवन की सौगात दी थी, तो वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के माध्यम से भी वेसदैव लोगों की सुविधाओं के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं