छत्तीसगढ़: दोगुने दाम में खरीदी गई नगर पालिका में 7 हजार की चेयर, भड़के पार्षद ने की कार्रवाई की मांग

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगरपालिका में पार्षद निधि से वार्ड-3 के लिए थ्री सीटर स्टील चेयर को मार्केट के दाम से दुगने दाम में खरीद कर लाए गए है। जहां इस बात की शिकायत वार्ड पार्षद सोनी दुबे ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से कर दी। साथ ही इस खरीदी पर रोक लगाने की अपील भी की है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में पार्षद सोनी दुबे ने कहा है कि पार्षद निधि से 5 थ्री सीटर मंगाने 35 हजार रुपए की अनुशंसा की जा चुकी थी। इसके उपरांत जेएम पोर्टल के माध्यम से क्रय की जा रही थी। इतना ही नहीं इस कार्य के लिए शासन ने खुली निविदा करवाने की छूट दी है। शासन की ओर से जेएम पोर्टल से खरीदी बंद करने का आदेश होने के उपरांत भी आपने लगभग 18 लाख रुपए की खरीदी जेएम पोर्टल के माध्यम से मार्केट दर से ज्यादा में खरीदा गया है।

शासन के पैसों की हो रही बर्बादी: पार्षद ने आगे बोला कि आप लोग ठेकेदारों अथवा फर्म से मार्केट प्राइस से ज्यादा दर पर खरीदी करते हैं। दर स्वीकृत करने से पूर्व जिनका मार्केट प्राइस पता किए बिना अधिक दर पर स्वीकृत कर दिया जाता है। जब इन वस्तुओं की कीमतों का लोग खुले बाजार मेंं पता करते हैं और सोशल मीडिया में डालते हैं तो आमजनता पार्षदों पर सीधा भ्रष्टाचार का इलज़ाम लगा देती है। वहीं नगरपालिका अधिकारियोंं के कमीशनखोरी के चक्कर में पार्षद बदनाम होते हैं। शासन के पैसों का लापरवाही से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए हमारी पार्षद निधि से थ्री सीटर स्टील चेयर को बाजार दर से  ज्यादा में खरीदी नहीं करें।

बाजार मूल्य के हिसाब से की गई है खरीदी: वार्ड पार्षद ने कहा कि उन्होंने वार्ड-3 के लिए 5 नग थ्री सीटर स्टील चेयर के लिए 35 हजार रुपए की अनुशंसा कर चुके है। उन्हें सिर्फ 2 नग थ्री सीटर स्टील चेयर नगरपालिका दे चुकी है, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया है। वह थ्री सीटर स्टील चेयर पालिका कार्यालय के भंडार शाखा मेंं रखी हुई है। मुख्य नगरपालिका अफसर नारायण साहू ने कहा कि सामान की खरीदी बाजार मूल्य के हिसाब से की गई है। गुणवत्तायुक्त सामान की खरीदी की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *