छत्तीसगढ़ : कोरोना वायरस के 4645 नए मामले सामने आए, 19 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 4,645 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या अब 11,13,095 हो गई है। हालांकि एक दिन पहले ही 3,318 मामले सामने आए थे। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को हुई 19 मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13,798 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में गुरुवार को सकारात्मकता दर 10.62 फीसदी रही। यह दर एक दिन में हुई कुल जांच में से उन लोगों के प्रतिशत को इंगित करती है, जिनका परीक्षण परिणाम सकारात्मक आया है।

राज्य में गुरुवार को 275 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही यहां ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़कर 10,72,007 हो गई है। इनके अलावा 6,241 अन्य लोगों अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली। राज्य में अभी कोरोना संक्रमण के कुल 27,290 सक्रिय मामले हैं।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को राज्य के दुर्ग जिले में 893 नए मामले और इसी प्रकार रायपुर में 774, राजनंदगांव में 233, कांकेर में 197, कोंडागांव में 186 और कोरबा में 163 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि दिन में कुल 43,754 स्वैब के नमूनों की जांच की गई, इस प्रकार राज्य में अब तक हुई जांचों की कुल संख्या 1,61,04,654 हो गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *