chandrayan – 3 सीएम भूपेश बघेल ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि मुझे उम्मीद है हमारा यह मिशन पूरी तरह से सफल होगा और हम चांद को और बेहतर ढंग से जान पायेंगे. आगे सीएम ने कहा कि तीन वर्ष के बाद हम चन्द्रयान को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि चंद्रयान-3 का काउंटडाउन जारी है. 2 घंटे बाद चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग होगी. लॉन्चिंग को देखने के लिए इसरो की साइट पर 237 स्कूली बच्चे पहुंचे हैं.

मीडिया कवरेज के लिए 200 जर्नलिस्ट्स भी पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा. चंद्रयान-2 में लैंडर, रोवर और ऑर्बिटर था. जबकि चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर के बजाय स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल है. जरुरत पड़ने पर चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद ली जाएगी. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-3 के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर छोड़कर, चांद की कक्षा में 100 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगाता रहेगा. यह कम्यूनिकेशन के लिए है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *