बलौदा बाजार। बलौदा बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा स्थानीय दशहरा मैदान यज्ञ स्थल में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर शहर के व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने मंत्री टंकराम वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेल कर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन प्रदेश के स्काउट गाइड उपाध्यक्ष विजय केसरवानी पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा भाटापारा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष अमरदीप चावला विशेष रूप से उपस्थितथे मंत्री ने नगाड़े की ताप में होली गीत गाकर सब का मन जीत लिया पूरे दशहरा मैदान में रंग-गुलाल फूल और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों के बीच आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने व्यापारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है और सरकार भी व्यापार व उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों पीयूष मिश्रा अभिषेक तिवारी उमेश अग्रवाल लोमेंद्र अग्रवाल शंकर दुलानीने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य व्यापारियों और नागरिकों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने होली के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
समारोह में शहर के अनेक व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। चेंबर के सदस्य श्याम सुंदर केसरवानी महेश अग्रवाल राज नारायण केसरवानी शिव शंकर अग्रवाल मीडिया प्रभारी दलजीत सिंह चावला दिलीप माहेश्वरी अनिल केसरवानी धीरज बाजपेई ऋषभ जैन दिनेश वर्मा नितिन गुप्ता अजय गुप्ता लक्ष्मी केसरवानी संतोष गुप्ता ईश्वर पंजवानी एवं चेंबर के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे कुशल वर्मा केके वर्मा के द्वारा होली एवं फागुन फाग गीत गया गया.
