किरन्दुल-किरन्दुल थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार की अगुवाई में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस बल के द्वारा नगर के अलग अलग चौक चौराहों में बिना नम्बर प्लेट के वाहन चला रहे चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। बता दें मौके पर 12 वाहन चालकों से 200 – 200 रु का चालान किया गया। साथ ही तेज रफ्तार वाहन चालकों को विशेष समझाईश दिया गया।