चायवाला जीवर्धन आज मेयर पद पर भरेंगे नामांकन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

रायगढ़। चायवाला जीवर्धन आज मेयर पद पर नामांकन भरेंगे। वित्तमंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे। संघ की शाखाओं में बतौर स्वयं सेवक के रूप में जुड़े रहने वाले जीवर्धन ने समाज के लिए कार्य करने का जज्बा संघ की पाठशाला से ही सीखा। 6 जनवरी 1979 को जन्में जीवर्धन चौहान के पिता का नाम किशोरी लाल चौहान है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। रेलवे कॉलोनी सोनकर पारा वार्ड 38 में रहने वाले जीवर्धन माल धक्का के निकट चर्च के पास ठेले में चाय पान बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। 1996 के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के संपर्क में आए और उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने तक तीन दशक तक भाजपा के लिए काम किया और इस दौरान चाय बेचने का काम नहीं छोड़ा। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें जीवर्धन चाय वाला के रूप में जानते हैं। वर्ष 1998 के दौरान जीवर्धन वार्ड अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के दौरान भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए। उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2005 में भाजपा नगर मंत्री पद का दायित्व दिया। वर्ष 2006 के दौरान जीवर्धन की भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2008 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री बनाया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *