रायपुर : Parmish Verma in Raipur पंजाबी इंडस्ट्री में डायरेक्शन से डेब्यू के बाद सिंगिंग की दुनिया में अपना जादू बिखेरने वाले परमिश वर्मा जल्द रायपुर में परफॉर्म करने के लिए पहुंचेंगे| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर धीरे धीरे अपनी पहचान देशभर में स्थापित कर रही है जिसके चलते बॉलीवुड के कलाकार साथ ही साथ पंजाबी कलाकार भी राजधानी में अपनी परफॉर्मेंस देने लोगों के बीच पहुंच रहे हैं|
Parmish Verma in Raipur पंजाबी कलाकार पर्मिश वर्मा अगले महीने राजधानी वासियों का मनोरंजन करने और परफॉर्म करने पहुंचेंगे इस इवेंट का आयोजन राजधानी से सटे छेरीखेड़ी स्थित प्रबल फॉर्म्स में है इस इवेंट की तिथि 4 जून तय की गई है जिसमें आपको एंट्री के लिए पासे की जरूरत होगी|