कोरबा। कोरबा के प्रगतिनगर कॉलोनी के लोग SECL के खिलाफ सड़क पर उतर विरोध किया। 4 दिनों के बारिश में कॉलोनी में जलभराव हो गया था, उसे लेकर SECL कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगी। लोगों का आरोप है कि पिछले कई सालों से इसी तरह की स्थिती बनी हुई है, लेकिन प्रबंधन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। दरअसल, दीपका क्षेत्र में मौजूद SECL की प्रगतिनगर कॉलोनी में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिती निर्मित हो गई थी। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे। कॉलोनी से पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग शुक्रवार को आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।