मैरी क्रिसमस की स्क्रीन में कैट ने ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस की 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले मेकर्स ने बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें फिल्म की टीम के साथ कई एक्टर्स नजर आए.

हाईहिल पहने हुए कैट जैसे ही आईं सभी उन्हें देखते रह गए. वहीं विक्की कौशल केजुअल लुक में नजर आए. फिल्म की स्क्रिंग में सभी की निगाह आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पर भी टिकी रही. इस दौरान अनन्या का देसी लुक देखने को मिला. एक्ट्रेस व्हाइट सलवार सूट पहने नजर आईं.

फिल्म की कहानी बेहद खास है. फिल्म दो अजनबियों के मिलन पर बनी है. जो क्रिसमस की एक रात एक बुरे सपने में बदल जाती है. फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काजमी, टीनू आनंद, अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

    शेयर करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *