एरिना एनिमेशन के संदीप गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने दिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन
सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति मे एरेना एनिमेशन एकेडमी बिलासपुर की ओर से सभी छात्र छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन हेतु ऑनलाइन वेबीनार कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के चतुर्वेदी ने सबसे पहले सम्बोधित करते हुए कहा कि यह वेबिनार छात्र छात्राओं को एनिमेशन क्षेत्र में रोजगार की संभावना के बारे में जानकारी देने के लिए था। उन्होंने एरेना एनिमेशन एकेडमी बिलासपुर को कार्यक्रम देने के लिए धन्यवाद देते हुए महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय दिया

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संदीप गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर एरेना एनिमेशन एकेडमी बिलासपुर शामिल हुए थे। अन्य वक्ता में अखिलेश्वर शर्मा मार्केटिंग हेड एरेना एनिमेशन एकेडमी बिलासपुर, सीनियर कैरियर एडवाइजर वाई. श्रावांति एवं कैरियर एडवाइजर शिल्पा सिंह ने अपना व्याख्यान दिया। संदीप गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर ने एनिमेशन एकेडमी बिलासपुर के बारे में जानकारी दी फिर इस क्षेत्र में रोजगार की संभावना के बारे में बताया। एनिमेशन संबंधी कोर्स की जानकारी दी और पी पी टी के माध्यम से विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किए,उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से रोचक जानकारियां दी और सभी को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने 12 दिसंबर 2022 को भी ऐसा ही एक ऑनलाइन वेबीनार में सभी को शामिल होने को कहा। अंत सभी को ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भरने को कहा और सभी को सर्टिफिकेट प्रदान करने की बात कही। प्रो.डॉ शकुंतला राज ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस वेबीनार से सभी छात्र छात्राओं को निश्चित ही लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र में आगे आकर अपना कैरियर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संदीप गुप्ता ने बहुत ही सरल शब्दों में छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किए। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो)ने भी सभी वक्ताओं को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया की उनके द्वारा यह मार्गदर्शन ऑनलाइन प्रदान किया गया जिससे सभी छात्रों को एनिमेशन क्षेत्र की जानकारी एवं रोजगार की संभावना के बारे में जानकारी का लाभ मिला ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. डॉ. डी पी पाटले, प्रो. जी एन रात्रे,प्रो. एस अनंत,प्रो. पी सिदार,प्रो. हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो ऋतु पटेल, प्रो सीमा साहू, प्रो हरिशंकर, प्रो यज्ञ राठिया, प्रो ज्योति यादव , प्रो महेंद्र यादव, एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे