तेलीबांधा हाइवे में कार पलटी, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

रायपुर। तेलीबांधा हाइवे में कार पलटने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक देर रात यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अटल पथ एक्सप्रेस वे के पास हादसे की सूचना मिली थी।

मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो दो युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिले। दोनों को उपचार के लिए मेकाहारा भेजा गया है। फ़िलहाल दोनों की हालत स्थिर है। खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घायलों के नाम का जिक्र पुलिस ने नहीं की है। हादसे कैसे हुआ इसकी जांच में जुट गई है। आसपास के CCTV देखने पर हादसे की स्थिति साफ़ हो जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *