कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाक़ात की।

कल अग्रसेन महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

उच्च शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर विद्यालयीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया था। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के जरिए हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि हमे शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री को उनका रेखाचित्र भी भेंट किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *