तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर एवं ग्रामीण निर्देशानुसार कांग्रेस के अध्यक्ष देवादास टण्डन के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के खिलाफ में इस लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए तिल्दा नेवरा के सभी बाजारों, मंडियों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर महंगाई पर चर्चा करने के लिए नेवरा मंडी एवं रविवार बाजार नेवरा में बढ़ती महंगाई की चर्चा किया गया। जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने नेवरा मंडी एवं रविवार बाजार में जाकर सब्जियों के दाम व्यापारियों से पूछा तो सब्जी का दाम चीजों की कीमतों भी आसमान छू रही हैं। इसी तरह से पेट्रोल,डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस,से लेकर अनाज, दालें,कुकिंग ऑयल , जैसी जरूरी चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही है। मोदी सरकार द्वारा आटा,चावल, दही, पनीर, शहद, जैसी रोजमर्रा कि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और बढ़ी है। इस सरकार की बेशर्मी बच्चों के लिए पेंसिल और शार्पनर से लेकर हॉस्पिटल बेड एवं श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी लगा दी। एक तरफ जनता से भरपूर टैक्स वसूला जा रहा है दूसरी तरफ लोगों को मिलने वाली सुविधाएं खत्म की जा रही है गैस पर मिलने वाली सब्सिडी दो साल पहले ही खत्म कर दी गई थी। हाल ही में सरकार के सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट में मिलने वाली छूट भी खत्म कर दी। केंद्र की मोदी सरकार के राज में एक तरफ लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं दूसरी तरफ बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर है। यदि UPA शासनकाल से तुलना करें तो आज हर चीज की कीमत बेहिसाब बड़ी हुई है। कुछ चीजों के दाम दोगुनी से भी अधिक हो गए हैं। इसी तरह से सब्जियों की कीमतों में 35% तक वृद्धि हुई है। नमक 140 % महंगा हुआ।दाले 60-65% तब की महंगी हो गई है। कोई भी ऐसी चीज नहीं है जिसकी कीमत इस सरकार में न बढ़ी हो। मोदी सरकार महंगाई को तो नियंत्रित कर नहीं पा रही है उल्टा पहले से परेशान जनता पर टैक्स का बोझ डालकर अपना खजाना भरने में लगी है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन उनकी गलत आर्थिक नीतियों की वजह से 14 करोड़ लोग पिछले कुछ वर्षों में बेरोजगार हुए हैं। आज 20 से 24 आयु वर्ग के 42% युवा बेरोजगार बैठे हैं। पहले बिना सोचे समझे नोटबंदी की गई।फिर जल्दबाजी में जीएसटी लागू किया गया। इससे 2,30,000 से अधिक लघु उद्योग बंद हुए और करोड़ों लोग के रोजगार खत्म हो गए। देश आज तक नोटबंदी और जीएसटी की मार से नहीं उबर पाया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद मा. छाया वर्मा जी, जिला कोषाध्यक्ष व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष देवादास टंडन, एलडर मैन स्वेजा परविन, युवा नेता अमजत खॉन, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, भीमसेन भोजवानी, नीरज राठी, गजानंद वर्मा, दिलीप वर्मा, हरिराम मारखंडे, विजय हरिरामानी,देवेंद्र वर्मा,अजितेश शर्मा,श्याम वाधवा, विनोद सोनी, निर्मल सोनी, राजेश जेठवानी, हेमलाल साहू, मिर्जा अजमेर बेग, कामता प्रसाद वर्मा, होलेराम पोर्ते, रमेश पात्रे, कमला पाटकर, बैसाकिन निषाद, हेमिन रात्रे, द्वारिका शर्मा,विजय थारवानी,रमेश गेंडारे, शिवप्रसाद कुर्रे, बाघ राय, भारत लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण शामिल हुए।