बस स्टैंड सुलभ शौचालय की सेप्टिक टैंक हुई खराब

किरंदुल-किरंदुल बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय की सेप्टिक टैंक ख़राब होने के कारण उक्त स्थल से काफी दुर्गंध आती थीं।जिसे ध्यान में रखकर नगरपालिका परिषद द्वारा शौचालय को अस्थाई रूप से बंद करवाकर बाहर सूचना पत्र लगाया गया हैं।उक्त स्थल के दुकानदार गणेश गुप्ता,प्रभाकर बारीक एवं राकेश ने मीडिया से कहा कि 28 अप्रैल से शौचालय बंद पड़ी होने के कारण यात्रियों एवं दुकानदारों को शौच जाने में काफी परेशानी हो रहीं है।दूसरी ओर नगरपालिका सफाई दरोगा ने बताया कि नया सैप्टिक टैंक निर्माण कार्य जारी है ओर जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *