मुंगेली में बस हादसा, पलटने से कई यात्री घायल

मुंगेली। प्रदेश में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. अबकी बार चालक की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है. दुर्घटना में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है. हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ.

दुर्घटना में घायल दो लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है. बता दें कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा गरमाया था. मामले में मंत्री केदार कश्यप के जवाब नहीं दे पाने पर विपक्ष ने हंगामा मचाते हुए सदन से वॉकआउट किया था.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *