किरंदुल-लौहनगरी किरंदुल में सोमवार को बुध पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बौद्ध अनुयायियों द्वारा बस स्टैंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एनएमडीसी अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गौतम बुद्ध मानवता के लिए सदैव काम किया।उन्होंने युद्ध से नहीं बल्कि ज्ञान से लोगों को जीने का मार्ग दिखाया। उनके अभय मुद्रा वाली प्रतिमा से सुरक्षा प्रदान करने वाली ऊर्जा,शांति और गहरी आध्यात्मिक सुरक्षा की अनुभूति मिलती है। महात्मा बुद्ध की जीवनी एवं उपदेशों से हर इंसान को सीख लेनी चाहिए।इस अवसर पर बस स्टैंड में मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे उप महाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव इंटक अध्यक्ष विनोद कश्यप,एसकेएमएस अध्यक्ष के साजी,शैलेंद्र सिंह,भीमराव डांगे, हेमन्त लवतरे, महेश गढ़पाले,आनन्द सितापराव, युवराज मेश्राम, प्रशांत फुलमाडे,राज ओयामी,राहुल महाजन एवं अन्य मौजूद थे।
