भाई ने की बहन की हत्या, गले में फंसा कुल्हाड़ी

कोरबा। जिले के सरहदी गांव तेलसरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब पंडो जनजाति के युवक ने विवाद के बाद अपनी ही बहन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया.

चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामा कछार के आश्रित ग्राम तेलसरा के लालमिट्टी मोहल्ले में करीब एक दर्जन पंडो जनजाति परिवार निवास करते हैं. यहां रहने वाले दादन राम ने अपनी बेटी गीता पंडो की शादी गांव के ही मदद राम से की थी. दोनों पति-पत्नी गांव में ही रह कर जीवन यापन कर रहे थे. रविवार दोपहर गीता का भाई चेतराम पंडो उनके घर पहुंचा, जहां किसी बात पर भाई-बहन के बीच विवाद शुरू हो गया.

विवाद बढ़ने पर चेतराम ने अपनी बहन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस दौरान कुल्हाड़ी गीता के गले में जा फंसा, जिससे खून से लथपथ महिला जमीन पर जा गिरी, और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *