भाभी के साथ छेड़छाड़ करने वाला देवर गिरफ्तार

बिलासपुर। घर में नहाने के लिए गई भाभी से देवर ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसने अपनी भाभी लालच भी दिया। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसका देवर घूरता था। परिवार होने के कारण वह इसकी शिकायत नहीं करती थी। इससे उसका हौसला बढ़ने लगा। बुधवार की सुबह वह नहाने के लिए गईं तो युवक ने अपनी भाभी का हाथ पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर वह अपनी भाभी को लालच देते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने इसकी जानकारी परिवार वालों को देकर घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित देवर की पतासाजी की। उसके बारे में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *