रिलीज हुआ अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज का शानदार टीजर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी पृथ्वीराज का टीजर रिलीज किया जा चुका है. इस मूवी को लेकर बहुत दिनों से चर्चाएं की जा रही थी. अक्षय कुमार की इस मूवी की पहली झलक के लिए दर्शक बहुत दिनों से इंतज़ार कर रहे थे. अब इसका 1 मिनट 22 सेकंड का टीजर दर्शकों के बीच रिलीज़ किया जा चुका है. इस मूवी में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं. फिल्म में टीजर में नज़र आया अक्षय  का लुक सबको सरप्राइज करने वाला है.
इस टीजर को यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है. इस टीजर की शुरुआत पृथ्वीराज के चरित्र और उनकी महानता को दर्शाते वॉइस ओवर से होती है. इस दौरान बेहतरीन वॉर सीन नज़र आते है. इसमें संजय दत्त भी अक्षय कुमार की तरह एक्शन करते दिखाई दे रहे है. उनका लुक दर्शकों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा रहा है. सोनू सूद इस मूवी में बिल्कुल अलग अंदाज में हैं. उन्हें देखकर हर कोई सरप्राइज हो जाएगा. जिसके पूर्व सोनू सूद कभी ऐसे लुक में नज़र नहीं आए है.
मानुषी की है ये डेब्यू फिल्म: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ख़ूबसूरत मानुषी ने पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता की भूमिका अदा की है. मानुषी की यह पहली मूवी है और 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित डेब्यू में से एक कही जा रही है. यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, पृथ्वीराज का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे बड़े टेलीविजन एपिक ड्रामा “चाणक्य” का निर्देशन  किया गया है. यह एपिक ड्रामा (महाकाव्य) भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार चाणक्य के जीवन के बारें बताया गया है. साथ ही द्विवेदी ने कई पुरस्कार विजेता मूवी का निर्देशन किया है. पिंजर उनकी ऐसी ही एक बहुप्रशंसित मूवी है. पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को दुनिया भर में रिलीज की जाने वाली है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *