इंडिगो पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी की बृजमोहन ने की तारीफ

रायपुर/दिल्ली/अंडमान। इंडिगो पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी की MP बृजमोहन अग्रवाल ने तारीफ की। उन्होंने बताया, अंडमान–निकोबार में एस्टीमेट कमेटी की बैठक की सफल समाप्ति के उपरांत चेन्नई के लिए प्रस्थान किया।इस दौरान इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में बिहार के सारण से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से आत्मीय भेंट हुई, उनके स्नेहिल स्वागत ने इस यात्रा को और भी विशेष बना दिया।

गौरवपूर्ण क्षण यह रहा कि इस फ्लाइट का संचालन स्वयं रूडी जी ने किया जो खुद एक अनुभवी कमर्शियल पायलट हैं। इस उड़ान में लगभग 8 माननीय सांसदों एवं संसद के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। संसदीय दायित्वों के अंतर्गत सम्पन्न यह यात्रा न केवल अनुशासन और समर्पण की मिसाल रही, बल्कि सभी के लिए एक स्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव भी बनी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *