शादी के 3 दिन पहले दुल्हन का अपहरण, गांव के ही 3 युवकों ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जब युवती अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए गई थी, इस दौरान उसे किडनैप कर लिया गया और 3 लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी शादी के लिए निमंत्रण पत्र बांटने जा रही थी तो तीन लोगों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसे एक राजनीतिक दल के नेता के पास ले गया और बाद में उसे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में किसी और के साथ रहने के लिए मजबूर किया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

21 अप्रैल को थी शादी, 18 को अपहरण

युवती ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को मेरी शादी थी और इसी कारण मैं 18 अप्रैल को शादी के कार्ड बांटने गई थी, तभी गांव के तीन युवकों ने 18 अप्रैल को किडनैप कर लिया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक अलग-अलग स्थान पर रखने के बाद मध्यप्रदेश के एक नेता को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के दतिया के एक गांव में महिला को उसकी मर्जी के खिलाफ किसी और के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था.

पुलिस ने पाथरी गांव युवती को छुड़ाया

पुलिस ने बताया कि युवती ने किसी तरह दतिया से अपने पिता को सूचना दी और फिर पुलिस की मदद से उसे पथरी गांव से छुड़ाया गया। इस मामले में जांच कर रहे टहरौली के CO अनुज सिंह ने कहा कि युवती ने 3 युवकों पर अपहरण, दुष्कर्म व बेचने की शिकायत का मामला दर्ज कराया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *