thethinkmedia@raipur
अरुण कुमार पांडेय को मिलेगी वाइल्ड लाइफ की कमान

रायपुर। आईएफ़ एस अरुण कुमार पांडेय को पीसीसीएफ़ वाइल्ड लाइफ की कमान मिलने जा रही है। दरअसल अगस्त माह में दो पीसीसीएफ़ सुधीर अग्रवाल और आलोक कटियार रिटायर हो चुके हैं। सुधीर अग्रवाल पीसीसीएफ़ वाइल्ड लाइफ की जि़म्मेदारी सम्भाल रहे थे। 31 अगस्त को उनके रिटायर होने के बाद यह पद रिक्त था। सुधीर के रिटायर होने के बाद यह जि़म्मेदारी आईएफएस अरुण कुमार पांडेय को मिलने जा रही है। हालाँकि अभी तक इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं। लेकिन सूत्र बताते है कि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ के लिए अरुण कुमार पांडेय का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री के सहमति के बाद इसके लिए आदेश जारी कर दिये जाएँगे। कहा जा रहा है कि अरुण कुमार पांडेय वर्तमान दायित्व विकास एवं योजना के साथ साथ वाइल्ड लाइफ चीफ़ की भी कमान सम्भालेंगे।