Hina Khan संग ब्रेकअप की खबरों पर बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पिछले काफी सालों से अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर एक दूसरे संग अपने प्यार का इजहार करता नजर आ रही जाता है। इसी बीच बुधवार को इस कपल के ब्रेकअप होने की खबर मीडिया में काफी वायरल हुई थी।  ऐसे में अब रॉकी जायसवाल ने इन खबरों की सच्चाई बताई है।

हिना खान ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा किए थे, जिसमे उन्होंने विश्वासघात की बात की थी। उन्होंने लिखा था- “विश्वासघात ही एकमात्र सत्य है, जो टिका रहता है। देर रात के विचार। इसके बाद दूसरी स्टोरी पर हिना ने रिलेशनशिप को लेकर बात लिखी कि जिसने आपको धोखा दिया उस पर कभी अंधा विश्वास करने के लिए खुद को माफ करना न भूलें। कभी कभी एक अच्छा दिल बुरी चीजों को नहीं देखता है। इन पोस्ट ने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया था। बस फिर क्या था मीडिया में इस पोस्ट के जरिए दोनों के ब्रेकअप की खबरों का कयास लगाया गया। हालांकि अब इन खबरों पर रॉकी ने चुप्पी तोड़ी है।
jagran
रॉकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस हिना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर उनके वेकेशन की थी, जिसमें कपल क्रूज पर मस्ती करता दिख रहा था। बैकग्राउंड में डूबता सूरज नजर आ रहा है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-  हम एक हैं… हिना खान तुम मेरा घर हो। रॉकी के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों को राहत की सांस मिली है। इसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मुझे पता था मैम ब्रेकअप की खबरें फेक हैं। दूसरे ने लिखा- इस पोस्ट के लिए आपका धन्यवाद।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *