प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शुक्रवार की सुबह धनगंवा में रहने वाले राजू लहरिया के घर फांसी पर लटकी मिली थी।

पूछताछ में पता चला कि युवती मंगलवार को मेला देखने जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके कुछ देर बाद राजू लहरिया ने उसके परिवार वालों को काल किया। उसने बताया कि मल्लिका उसके घर पर आ गई है। उसने युवती के परिवार वालों को घर लेकर जाने के लिए कहा। युवती के घरवालों इनकार कर दिया।

इसके बाद राजू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। तब पुलिस ने भी उसे समझाइश दी थी। जब युवती नहीं मानी तब पुलिस लौट आई। गुरुवार की रात राजू और उसके परिवार वाले भोजन के बाद सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह युवती की लाश मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। तब स्वजन ने राजू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। रात को स्वजन ने मल्हार चौकी के सामने जमकर हंगामा किया। तब पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *