बोलेरो का कहर, बाइक और ऑटो को लिया चपेट में

रायगढ़। शहर में सड़क दुर्घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वाहन चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन शहर में दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमे शुक्रवार देर शाम को शहर के डिग्री कालेज के सामने हुए एक भयानक सड़क हादसे ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया।

एक तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने तीन बाइक सवारों और एक आटो को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो चालक संतोष पाण्डेय और उसका साथी भारी मात्रा में शराब का सेवन कर चुके थे। गाड़ी को गलत दिशा में चलाते हुए चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घटना के बाद भी नहीं रुकी और रोज गार्डन के पास पहुंचकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डिवाइडर पॉइंट के पास रोड क्रॉस करने की जगह है। इस दृश्य को जिसने भी देखा, वो दहल उठा। गनीमत रही कि इस समय कोई रास्ता क्रॉस नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *