भोजपुरी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज मोनालिसा भले ही भोजपुरी फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले पूरी दुनियाभर में हैं। मोनालिसा आज सिर्फ भोजपुरी नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
मोनालिसा की अदा के फैंस हुए दीवाने
मोनालिसा की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की ये पिक्चर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हॉटी मोना मैम’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत ही हॉट और खूबसूरत लग रही हो’। मोनालिसा की इस तस्वीर पर अब तक 28 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और फैंस हार्ट और फायर इमोजी के साथ अभिनेत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।