6 दिनों से लापता 2 साल के आयुष का शव बरामद

जांजगीर चाँपा जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बड़े सीपत में 6 दिन पहले ढाई साल का मासूम आयुष अपने घर के आंगन से लापता हो गया था जिसकी सूचना परिजनो ने 8 मार्च को थाना में दिया था सूचना के तुरंत बाद से ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर हर पहलुओं से जांच में जुटी हुई थी।

बावजूद इन सब के आयुष का कोई पता नहीं चल रहा था जो कि दिनाँक 13 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे ग्रामीणों कुंए से आरहे बदबू को जो कि कुआं आयुष पिता अक्षय साहू के घर से लगभग 800 मीटर दूर है देखकर पुलिस को सूचना दिया गया जिससे तुरंत बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम एवं ग्रामीण पहुंच गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाँपा डॉ अभिषेक पल्लवा भी मौके पर पहुंच गए जहां डॉ पल्लवा ने बताया कि बच्चे की शव की पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बीच करवाया गया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *