2 शिकारी की लाश मिली, 4 संदिग्धों से पूछताछ जारी

रायगढ़। जिले के संबलपुरी के करीब राजस्व जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिली है। इनकी पहचान एक पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51 साल) और संदीप उरांव (24 साल) के रूप में हुई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है 9 दिसंबर की सुबह 4 बजे सात लोग शिकार के लिए निकले थे।

लेकिन शाम तक पुनीलाल और संदीप घर नहीं लौटे थे। 2 दिन खोजबीन के बाद 12 दिसंबर की शाम परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन जानकारी मिली की दोनों की लाश मिली है।

ग्राम बेरला के कोटवार सौकीलाल सारथी न आरोप लगाया है कि शिकार के लिए 7 लोग गए थे, सभी लौट गए लेकिन किसी ने अन्य ग्रामीणों की जानकारी नहीं दी। करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। लेकिन साथियों ने बचने के लिए छिपाया है। पुलिस ने 4 युवकों ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। 1 की तलाश जारी है। 13 दिसंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों का शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। दोनों मृतक ग्राम छोटे रेगड़ा के रहने वाले हैं। एक के हाथ में जलने के निशान भी हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *