किरंदुल। भारतीय स्टेट बैंक शाखा किरन्दुल में पदस्थ स्टाफ द्वारा बैंक दिवस के 70 वीं वर्षगांठ प्लेटिनम जुबली के उपलक्ष्य पर सभी स्टाफ सदस्यों ने एनएमडीसी परियोजना अस्पताल किरंदुल के ब्लड बैंक पहुंचकर गुरुवार रक्तदान किया।इस अवसर पर 10 स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया।मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन के साथ उनकी टीम के सदस्य आशीष देवांगन,सुनील कोर्राम,भुजबल कुमार, विष्णु टेकाम,अनुराग महावार,सना फातिमा, प्रतीक सायर,परख दुआ ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।रक्तदान के लिए आवश्यक मदद करने के लिए उन्होंने अस्पताल के सीएमओ डॉ मनोज लाल,डॉ संबित कुमार और उनकी टीम के सदस्यों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।
मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने भी आम जनता एवं स्टेट बैंक के सभी ग्राहकों से विनम्र अपील की है कि सभी इस नेक कार्य और मानवीय पहल से जुड़े और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें।