जैजैपुर। कर्मा जयंती के पावन अवसर पर युवा वीर सैनिकों द्वारा आयुष्मान ब्लड सेंटर चांपा सेवा संस्थान के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सुरेश साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष साहू समाज, सोनसाय देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर, श्रीमती मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य जांजगीर चांपा समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया। आयुष्मान ब्लड सेंटर के आयोजन विष्णु साहू ,संजय साहू अनुराग चन्द्रा ,पुष्पेंद्र चन्द्रा ,गोलू साहू मनोज साहू इत्यादि।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ 45 ने रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सेवा के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
