किरन्दुल-एनएमडीसी किरन्दुल एवं कॉम्पिटेंट फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा शनिवार को परियोजना अस्पताल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एस बी सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान किया।जिसके बाद सीआईएसएफ जवान एनएमडीसी कर्मचारी एवं आम नागरिक इस शिविर में रक्तदान किया। एनएमडीसी उपमहाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव ने मीडिया से कहा कि आज़ादी अमृत महोत्सव के तहत एनएमडीसी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित की जा रही है इसी तारतम्य में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा लोगों को रक्तदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इस मौके पर अधिशासी निदेशक आर गोविन्दराजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम वी लाल,डॉ शलील श्रीवास्तव, डॉ मृत्युंजय चौधरी,अंजू श्रीवास्तव उपस्थित थे।
