सक्ति– छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर में दुर्गा विसर्जन के दौरान निकल रही यात्रा को मादक पदार्थों से भरे वाहन द्वारा यात्रा में शामिल लोगों को रौंद दिए जाने की घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जांजगीर-चांपा जिले संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी 17 अक्टूबर को सीएम का पुतला फूंका,इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल ने भाजयूमो महामंत्री हर्ष देवांगन के नेतृत्व में शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंका, हर्ष देवांगन ने बताया की भाजपा युवा मोर्चा सक्ती ने पत्थलगांव मे गांजा तस्कर के द्वारा आम नागरिकों को दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में जाते हुए कुचला जाना बहुत ही दर्दनाक घटना है। वही भाजयूमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा की छत्तीसगढ़ में इस घटना से गांजा तस्कर का यह मनोबल समाज के लिए खतरनाक है, एवम युवा मोर्चा के द्वारा कई बार छत्तीसगढ़ की सरकार को नशाखोरी एवं तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु आंदोलन, धरना- प्रदर्शन किया जा चुका हैं, लेकिन शासन के द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। वही भाजयूमो नेता संजय कश्यप ने सरकार को निकम्मी बताते हुए कहा की भाजयूमो के द्वारा
इस सरकार के सामने हम अपनी बातों को रखते रखते थक गए हैं, लेकिन सरकार सक्रिय नही नजर आ रही हैं, इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है,एवम जिस सरकार को छत्तीसगढ़ में जनता के लिए काम करना चाहिए वह दूसरे प्रदेश में अपनी राजनीति कर रहे है, वही भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन ने कहा की भूपेश बघेल को तो अपनी कुर्सी ज़्यादा प्यारी है इसलिए वो बार बार दिल्ली दौरा में रहते है, भाजयूमो के सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोला कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मांगेराम अग्रवाल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, पुर्व भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष संजय कश्यप, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री हर्ष देवांगन, उपाध्यक्ष मुकेश खूंटे,लाखन नामदेव, मंत्री गोविंदा निराला, कमल राठौर, प्रमेन्द्र ठाकुर, योगेश साहू, प्रकाश साहू, सूरज देवांगन, महिला मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्री कसेरा एवं उनकी टीम, गोपाल गौतम, गौतम शर्मा, संतोष साहू, वैभव बरेठ, पुरुषोत्तम बरेठ, मोहन साहू, चंद्रभाल पटेल, पिंटू राठौर, सूरज यादव, ओंकार यादव, तुलेश जायसवाल, गिरधारी यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तथा मंत्री गोविंदा निराला ने सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया