तिल्दा नेवरा भाजपाइयों ने किया अटल बिहारी वाजपेई को नमन भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर मंडल के द्वारा भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि अटल जी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में सभी मंडलों में और मंडल के सभी बूथ में बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में 3 दिनों तक सुशासन दिवस मनाया जाना सुनिश्चित है वहीं उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक निष्पक्ष पत्रकार और कवि रहे और उनका भारत के राजनीति में एक विशेष योगदान है अटल जी वह नेता थे जिसे सभी पार्टी के लोग उन्हें मानते हैं और सम्मान करते हैं कार्यक्रम में उपस्थित टंकराम वर्मा जिलापंचायत उपाध्यक्ष रायपुर ने भी संबोधित किया उन्होंने अटल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखे गए कविता को लोगों के सामने पढ़ा साथ ही 27- 12- 2021 को सीएमओ नगरपालिका के खिलाफ घेराव धरना प्रदर्शन के विषय में भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद और मंडल के पदाधिकारियों के बीच में चर्चा किया गया साथ ही मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु और मंडल महामंत्री सौरभ जैन ने सभी पार्षद और पार्षद पद के प्रत्याशी रहे लोगों से विशेष रुप से इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहने की आग्रह किया गया चर्चा में सभी ने सीएमओ के द्वारा नगरपालिका में किया जा रहा है भ्रष्टाचार पर क्रमवार कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत के लिए ज्ञापन तैयार किया गया है व मंडल के महामंत्री और पार्षद मनोज कुमार निषाद ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दिन नगर के विभिन्न वार्डों से भारी संख्या में लोगों की आने की तैयारी है जिसका नेतृत्व पूरे 22 वार्ड के पार्षद और पार्षद पद के प्रत्याशियों के द्वारा किया जाना है और बूथ के अध्यक्षको भी दायित्व दिया गया है कि वह इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें बैठक में राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष , चंद्र कुमार पाटिल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका, लक्ष्मीचंद नागवनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, भागबली साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, टेकराम यादव महामंत्री ग्रामीण, केयूर भूषण शर्मा महामंत्री ग्रामीण, नरसिंह वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, कृष्णा शर्मा पार्षद, विकास कोटवानी पार्षद , रवि सेन पार्षद, सतीश कुमार निषाद पार्षद, चंद्रकला वर्मा पार्षद, सुधा चौबे पार्षद, दुर्गा पटेल पार्षद, लुक्रम बघेल पार्षद, राजकुमार पार्षद, उमा देवी यदु पार्षद, कृपाराम पटेल, सागर पंजवानी, यशवंत सेन, संतोष साहू , अशोक यादव, अनुराधा वर्मा , मुन्नी गिरी गोस्वामी, अमरजीत पासवान, विनोद नेताम, राजू कुरैशी, सुखदेव वर्मा , गणेश शर्मा, प्रियांक सोनी ,चरण जांगड़े, विक्की यादव , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे