भाजपा नगर मंडल शक्ति ने स्थापना दिवस के मौके पर किया पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान
स्थापना दिवस पर निकाली गई शोभा यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को सुना कार्यकर्ताओं ने
सक्ती– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति द्वारा 6 अप्रैल को भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार स्थानीय नारायण सागर रोड स्थित शनि मंदिर के पास एकत्रित होकर वहां से एक शोभायात्रा रूपी रैली निकाली गई जो कि प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक के नवधा रामायण स्थल पहुंची, शोभायात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का ध्वज लिए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नारे लगा रहे थे
एवं नवधा चौक शक्ति में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा विगत दिनों संपन्न अधिवक्ता संघ शक्ति के चुनाव में उदय कुमार वर्मा के सचिव निर्वाचित होने पर उनका सम्मान तथा अभिनंदन किया गया, तत्पश्चात पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल के सुपुत्र मानस अग्रवाल को जुड़वा बच्चों की प्राप्ति पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया, तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल शक्ति के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन ,धनंजय नामदेव, गजेंद्र यादव पिंटू एवं गोविंदा निराला द्वारा पूर्व मंत्री मेधाराम साहू का स्थापना दिवस के मौके पर गमछा पहना कर अभिनंदन किया गया,साथ ही वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक के वरिष्ठ कार्यकर्ता भैयाराम, देवालाल देवांगन, काया बाई, हीराबाई देवांगन एवं बिटावन बाई देवांगन का भी गमछा पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया

तथा कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मेधाराम साहू ने संबोधित करते हुए भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला, साथ ही कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी करीब 17 राज्यों में सरकार में है,तथा केंद्र में भी दूसरे कार्यकाल के रूप में प्रधानमंत्री जन कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, स्थापना दिवस का स्वागत उद्बोधन देते हुए भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल एवं मंडल उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा समय-समय पर जिला संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं, तथा सभी कार्यकर्ता सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तथा हम सभी को इस बात का गौरव है कि हम सभी इस के कार्यकर्ता हैं, तथा भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के विकास की कल्पना को साकार करते हुए पूरे राष्ट्र में कार्य किया है, कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुकू, अधिवक्ता चितरंजन सिंह पटेल, भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिले के संयोजक रंजन सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि आज का दिन पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक गौरवशाली दिन है, कि आज पार्टी के वरिष्ठ जनों ने जो पार्टी को खड़ा करने में अपना योगदान दिया, आज उसके प्रतिफल स्वरुप भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी है
भारतीय जनता पार्टी शक्ति नगर मंडल के स्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओं ने भी संबोधित करते हुए स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला, साथ ही स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, तथा कार्यकर्ताओं ने जहां स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों में अलख जगाने के लिए भी स्वच्छता का कार्य किया तो वही कोविड टीकाकरण को लेकर भी लोगों को निरंतर जागरूक करते रहने का संकल्प लिया गया, तथा कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया तथा एक दूसरे को केक भी खिलाया
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति द्वारा 6 अप्रैल को आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेधाराम साहू, रामअवतार अग्रवाल, विद्या सिदार,प्रदीप गुप्ता, अनूप अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, टिकेश्वर गबेल टुक्कू, पुष्पेन्द्री कसेरा, सुश्री सुषमा कसेर, रीता पटेल, रेखा देवांगन, गोविंद देवांगन,मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, भाजयुमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री हर्ष देवांगन, पूर्व पार्षद मनोज सोनी, अभिषेक शर्मा गोलू, अनीता गोपाल यादव, अधिवक्ता उदय कुमार वर्मा, अधिवक्ता मनोज सिसोदिया, गोविंदा निराला,मांगेराम अग्रवाल, अधिवक्ता भुनेश्वर यादव, दीपक गुप्ता, रंजन कुमार सिन्हा, युवा नेता राजेश सराफ, धनंजय नामदेव, गोविंदा निराला, गजेंद्र यादव पिंटू सहित काफी संख्या में भाजपा, भाजयुमो, युवा मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे

इसी तरह 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में सभी 26 मंडलों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में किए गए तथा कार्यकर्ताओं ने जहां एकत्रित होकर शोभायात्रा निकाली, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को भी लोगों ने सुना, तथा स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न मंडलों में तथा पोलिंग बूथों पर भी सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्य किए गए तथा जिला भाजपा कार्यालय में भी स्थापना दिवस के मौके पर महापुरुषों के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया, तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में सभी स्थानों पर उत्साह देखा गया, तथा भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि तथा सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जनों ने भी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी सहभागिता की