किरन्दुल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल द्वारा मंगलवार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की छाया में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। लसाथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के उपलक्ष्य में जनसामान्य को पंपलेट भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी,मंडल महामंत्री विक्रम नाहक,मोहित धवन,नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह व अनेक कार्यकर्ता व आम नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दी।मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने बीते 11 वर्षों में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया हैं।