किरंदुल-किरंदुल मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा गुरुवार शाम महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई।
जनसंघ के संस्थापक पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूण्य तिथि बलिदान दिवस कार्यक्रम बूथ क्रमांक 232 में किया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी संजीव दास ने कहा कि अखण्ड भारत के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महान शिक्षाविद प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान देश कभी भी नहीं भूल सकता।कश्मीर में धारा 370 हटाना उनका एक सपना था जो वर्तमान में मोदी सरकार ने पूरा किया।70 साल का वो बदनुमा दाग देश से हमेशा-हमेशा के लिए मिट गया।बीजेपी के द्वारा देश को दिया गया वादा एक देश एक विधान और एक निशान हकीकत बन गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता के सी मंडल ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस दौरान मंडल अध्यक्ष डी पी मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी संजु दास आईटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज छालीवाल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश जैन उपाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर ओबीसी मंडल अध्यक्ष संदीप जयसवाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शालिनी कर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण लिखितकर आर एन त्रिपाठी युवा मोर्चा मंत्री निमाई पाल चंद्रभान साव जोशना स्वाईं राजेश्वरी आदि मौजूद थे।
