भाजपा 17 फरवरी को प्रदेश की 78 विधानसभा में 400 सड़कें जाम करेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों की ओर से भाजपा नेताओं की जा रही हत्या के विरोध में भाजपा बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। भाजपा 17 फरवरी को प्रदेश की 78 विधानसभा में 400 सड़कें जाम करेगी। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी। इताना ही नहीं BJP ने सरकार पर सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है। इस पर सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। भाजपा के बलिदानी कार्यकर्ताओं की शहादत पर ओछी राजनीति की जा रही है। सरकार में बैठे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की बढ़ती वारदातों पर परदा इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि पटकथा इन्हीं की लिखी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *