केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जांजगीर-चांपा जिले में भी करेगी विभिन्न कार्यक्रम

मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित- कृष्णकांत चंद्रा जिला अध्यक्ष भाजपा जांजगीर चांपा

सक्ति– भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 31 मई से 15 जून तक भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के द्वारा सभी 26 मंडलों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के उपरोक्त कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला सहसंयोजक गोपी सिंह ठाकुर एवं अमृतलाल साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा के जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में कार्यक्रम होंगे, तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित हैं,एवम मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई, 2022 को पूरे हो गए है, इन वर्षों में जहां एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिये गये हैं,वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा हैं, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड गोवा एवं मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, तथा ऐतिहासिक रूप से इन चार राज्यों में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है

जिला संयोजक प्रशांत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून 2022 तक देश भर में बूथ स्तर तक 8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम मनाये जायेगे। इस अवसर पर भाजपा जांजगीर चाम्पा जिले के भी सभी 26 मंडलो में विभिन्न कार्यक्रम पार्टी,मोर्चा/प्रकोष्ठों द्वारा किये जाएंगे

 

जिसमे 31 मई को सुबह 10.30 बजे किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी किया जायेगा एवं संबोधन होगा,भाजपा जिला कार्यालय में सुबह 10.30बजे से भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बड़ी स्कीन लगाकर बड़ी संख्या में किसानों के साथ इसे देखा एवम सुना जायेगा, 02 जून संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में पत्रकारवार्ता होंगी जिसे डॉ. रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा लेंगे, 03 जून जिला मुख्यालय में भी पत्रकारवार्ता होंगी जिसे प्रदेश भाजपा महामंत्री एवम जांजगीर चाम्पा विधायक नारायण चंदेल एवम जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगळे लेंगे

इसी श्रृंखला में जनसंपर्क गतिविधियां (1 से 14 जून) प्रत्येक मंडल में जितने बूथ है, उतने प्रमुख कार्यकर्ताओं की सूची बना उन्हें एक-एक मतदान केन्द्र की जिम्मेदारी दी गई है, एवम मोदी सरकार के जनकल्याण कारी कार्यो के घर-घर पाम्पलेट पहुंचाए जायँगे,साथ ही 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) पर केंद्रीय योजनाओं के समस्त लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें पौधे भेंट किये जायँगे

स्थानीय युवाओं के साथ प्रभात रैली (युवा मोर्चा द्वारा) की जाएगी,पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियो के घर भोजन पर भी जाएंगे,पार्टी पदाधिकारी युवा, महिला, किसान, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्ग से भी चर्चाएं करेंगे, स्थानीय क्षेत्र के शहीद परिवारो से मिलकर, सेवा गतिविधियों का आयोजन करेंगे, 4 जून को महिलाओं के लिए महिला मोर्चा द्वारा–बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आंगन बाड़ी, महिला स्वसहायता समूह, स्वास्थ कार्यकर्ता, (जलजीवन मिशन), शौचालय, उज्जवला योजना के कार्यक्रम होंगे, 5 जून को अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा तथा 4,5 एवम 6 जून को जनजाति वर्ग अजजा मोर्चा द्वारा कार्यक्रमो का आयोजन होंगा,06 जून को किसान सम्मेलन / चौपाल / किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जायेगा, 05 जून को युवा प्रतिभाओं का सम्मान युवा मोर्चा द्वारा एवम पार्टी के आर्थिक, व्यापार, व्यवसाय प्रकोष्ठ, शिक्षा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भी कार्यक्रम करेंगे,06 जून टीकाकरण सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सम्मान / जनऔषधि केन्द्र में पहुंच,इसमें प्रमुख रूप से (महिला मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, हेल्थ वालेंटियर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ) अपना योगदान देंगे, 07 जून को समाज के कमजोर वर्ग, शहरी गरीबों के लिए(झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, पंचायत, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, मछुआरा प्रकोष्ठ, बुनकर प्रकोष्ठ) द्वारा कार्यक्रम होंगे, 11,4,5 एवम 6 जून को अजजा मोर्चा (प्रत्येक मंडल) पर कार्यक्रम आयोजित करेंगा, 6-8 जून तक अल्पसंख्यक मोर्चा (प्रत्येक मंडल) में कार्यक्रम करेंगा, 7-10 जून विकास तीर्थ बाईक रैली युवा मोर्चा द्वारा (विधानसभा स्तर) पर निकाली जाएगी, 01 से 13 जून तक बाबा साहेब विश्वास रैली एवं चौपाल अजा मोर्चा (प्रत्येक मंडल) पर आयोजित करेंगा, 11 से 13 जून तक गरीब कल्याण जनसभा जिला स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी,तथा भाजपा जांजगीर-चाम्पा जिले के सभी पदाधिकारी,सदस्य जनप्रतिनिधी गण उपरोक्त समस्त आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी करेंगे,

प्रशांत सिंह(जिला संयोजक),गोपी सिंह ठाकुर(सह संयोजक),अमृतलाल साहू(सह संयोजक) मोदी सरकार के 08 साल सेवा सुशासन,गरीब कल्याण कार्यक्रम ने जिले के सभी पार्टी नेताओं एवम सदस्यों को उपरोक्त समस्त आयोजनों को सम्पन्न करवाने आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *