2 मार्च को डभरा पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री
सक्ती– छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने 2 मार्च को अग्रसेन भवन डभरा में भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की, इस दौरान बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात पदाधिकारियों का स्वागत जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री नारायण चंदेल, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जांजगीर-चांपा जिले के संगठन प्रभारी एवं बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला सह संगठन प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ,भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, भाजपा की अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव प्रमुख रूप से मौजूद रहे, इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने 1-1 मंडल से आजीवन सहयोग निधि, माइक्रो डोनेशन, बूथ स्तर की बैठक, पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए

आवश्यक दिशा- निर्देश दिए, तथा संगठन महामंत्री ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्देशित समस्त कार्यों का हमें बूथ स्तर तक निर्धारित समय में क्रियान्वित करना है, वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भी समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा वर्तमान में बूथ स्तर के कार्यक्रम तय किए गए हैं, तथा सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को पूरा करें ,भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी जिले की संगठनात्मक गतिविधियों एवं आजीवन सहयोग निधि,माइक्रो डोनेशन, सरल पोर्टल, सहित विभिन्न विषयों की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा बैठक में आगंतुक सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश पदाधिकारियों ने परिचय प्राप्त किया, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला भाजपा मंत्री गोपी सिंह ठाकुर ने किया, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के आजीवन सहयोग निधि के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं 26 मंडलों के संगठन प्रभारी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे,इस दौरान अग्रसेन भवन डभरा में दोपहर भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रदेश के अन्य भाजपा नेता गण भी मौजूद रहे, तथा बैठक में तय हुआ कि आगामी 5 एवं 6 मार्च को जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों में बूथ स्तर की बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों को संपन्न कराया जाएगा