भाजपा ने आमसभा आयोजित कर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाया

किरन्दुल।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार,भाजपा जिलाध्यक्ष दन्तेवाड़ा चैतराम अटामी के अगुवाई में जिला स्तरीय आमसभा कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा मण्डप आवाराभाटा में किया गया , इस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय,भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ सुभाऊ कश्यप,विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं सभी ने क्रमवार सभा को सम्बोधित किया | कार्यक्रम का संचालन सत्यजीत सिंह चौहान ने किया | पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की गरीबो को पी एम आवास के लाभ से वांछित रखने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है जहा अन्य प्रदेश में हितग्राहियो को सरकार इसका लाभ दिलाने भरपूर प्रयास कर रही है वही इसके विपरीत सिर्फ देश में एक ही ऐसा राज्य है छत्तीसगढ़ जहा की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती की गरीबो को पक्का मकान मिले इसलिये इस सरकार ने पी एम आवास की राशि को वापस लौटा दिया | जिला संगठन प्रभारी सुभाऊ कश्यप ने कहा की जब से कॉंग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आयी है छत्तीसगढ़ का विकास थम सा गया है अन्य प्रदेशो में जहा भाजपा की सरकार है वहा चहुमुखी विकास हो रहा है | मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार गरीब, शोषित, वांछित, दलित एवं पिछडो के उत्थान के लिये समर्पित है तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का विचार रखती है पर छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं का लाभ सीधे जनता को नहीं मिल पा रहा है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है |

   

भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में फर्क है ये जनता अब समझ चुकी है 2018 विधानसभा चुनाव में गंगाजल की झूठी कसम खा कर कांग्रेस पार्टी ने अनेको वायदे जनता से किये पर आज चार साल सरकार में रहते हुए बीत जाने के बाद पूरा नहीं हुआ | आज तक किसी को न बेरोजगारी भत्ता मिला, न शराबबंदी हुआ, न ही किसानो का कर्ज माफ़ हुआ बल्कि छत्तीसगढ़ कर्ज में जरूर डूब गया | आमसभा के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामी, कुमार भदौरिया,श्रवण कड़ती,भुवनेश्वर भारद्वाज,राजेश कश्यप,रामु नेताम,कामों कुंजाम,धीरेन्द्र प्रताप, अंति वेक, कमला विनय नाग, सुकालू मुडामी, बैसू मंडावी ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताया | इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *