भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का दंतेवाड़ा प्रवास आज ,भाजपा द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में होंगे शामिल 

दंतेवाड़ा, केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व परिचर्चा कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश व राष्ट्रीय मंत्री भाजपा ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहेंगे | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे 16 व 17 जून को दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुँच रहे हैं। भाजपा के तीस दिनों तक चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री धुर्वे का दो दिनी बस्तर दौरा है और इसी तारतम्य में धुर्वे आज दंतेवाड़ा आएंगे जहा वे पार्टी द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में भी उपस्थित होंगे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *