अंबेडकर जयंती पर शहर सहित अंचल में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
सक्ती-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति द्वारा 14 अप्रैल को संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के मौके पर स्थानीय स्टेशन रोड के नाका चौक स्थित अंबेडकर की विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जहां देश को एक संविधान दिया, तो वही उनके कार्य पूरी दुनिया में लोगों के मानस पटल पर स्थापित हैं, तथा डॉ भीमराव अंबेडकर ने सदैव समाज सुधारक के रूप में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, साथ ही इस राष्ट्र के विकास में भी डॉक्टर अंबेडकर का अहम योगदान है,

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा आयोजित अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, नगर मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला भाजपा मंत्री संजय रामचंद्र, भाजपा स्वच्छता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिला संयोजक रंजन सिन्हा, नगर पालिका शक्ति के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव, नरेंद्र रात्रे, भाजपा सक्ती ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, उषा भूमि साहू, सतनामी समाज के वार्ड क्रमांक- 17 के श्री खूंटे जी सहित काफी संख्या में भाजपा नगर मंडल सक्ती के पदाधिकारी/ कार्यकर्ता एवं मोहल्ले वासी उपस्थित थे
उल्लेखित हो कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के मौके पर शक्ति शहर सहित आसपास के अंचल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, तथा अंबेडकर जयंती पर जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित होंगी, तो वही इस अवसर पर स्वजातीय बंधुओं द्वारा भी रैली एवं सभाओं का कार्यक्रम रखा गया है