सक्ती– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला इकाई जांजगीर चांपा द्वारा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर शक्ति के नवनिर्मित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल-बिस्कुट वितरण किया गया,एवम हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई, एवं इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है, छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी ने कर छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी सौगात दी थी, एवं उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ किया गया जो कि आज देश के लिए अहम योजनाएं हैं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में आयोजित भाजपा नगर मंडल शक्ति एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला इकाई जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री संजय रामचंद्र, भाजपा नगर मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रंजन सिन्हा, पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजय कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगेराम अग्रवाल,चेतन साहू काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे